फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   35 players have claimed their place in the Under-19 team.

Una News: अंडर-19 टीम के लिए 35 खिलाड़ियों ने किया दावा

Mon, 30 Mar 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 30 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
35 players have claimed their place in the Under-19 team.
ऊना के इंदिरा मैदान में क्रिकेट ट्रायल देती महिला ​खिलाड़ी।संवाद - फोटो : Samvad
ऊना। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिले की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इस प्रक्रिया में 35 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, खेल समझ और मानसिक मजबूती जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी की अध्यक्षता में पूरी चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लगातार महिला क्रिकेट को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसी कड़ी में लड़कियों की अंडर-19 टीम के गठन के लिए यह ट्रायल आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

ट्रायल में भाग लेने वाली 35 में से संभावित 25 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण शिविर के लिए भेजा जाएगा। इस शिविर में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर के समापन के बाद अंतिम 15 सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा, जो एचपीसीए की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed