फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   35 buses of zero value are running in the district, they will be removed only when new ones arrive.

Una News: जिले में दौड़ रहीं जीरो वैल्यू की 35 बसें, नई आने पर ही हटेंगी

Sat, 08 Nov 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
35 buses of zero value are running in the district, they will be removed only when new ones arrive.
नए साल पर जिले को इलेक्ट्रिक बसों के मिलने की उम्मीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों का नए साल से सफर सुगम हो जाएगा। मौजूदा समय में जिले में जीरो वैल्यू की 35 बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ाई जा रही हैं। खटारा हो चुकी यह बसें रूट के दौरान कहीं भी रुक जाती हैं। इससे यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। निगम की छवि भी धूमिल होती रहती है। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक बसों के मिलने के बाद एचआरटीसी ऊना इन्हें रूटों से हटाने की तैयारी में है। हिमाचल पथ परिवहन निगम 297 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीद रहा है। ऐसे में ऊना जिले को भी 25 से 30 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। इसके लिए जिले में पांच जगह चार्जिंग स्टेशन तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। ऊना बस अड्डा, एचआरटीसी की रामपुर कर्मशाला, हरोली बस अड्डा, संतोषगढ़ और दुलैहड़ में चार्जिंग स्टेशन बनने प्रस्तावित हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में ऊना डिपो के बेड़े में नई बसें शामिल हो जाएंगी। इससे यात्रियों को खटारा बसों से राहत मिलेगी और सफर भी आसान हो जाएगा। वर्तमान में डिपो की बसें प्रदेश में ही नहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और जम्मू में भी सेवाएं दे रही हैं। एचआरटीसी ऊना के उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि वर्तमान में जिले में 35 जीरो वैल्यू की बसें चलाई जा रही हैं। बसों को लेकर उच्चाधिकारियों के ध्यान में मामला लाया गया है। कितनी बसें मिलती हैं अभी यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

चार्जिंग स्टेशन को लेकर फंसा जमीन का पेच
ऊना बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन के लिए लगने वाले ट्रांसफार्मर को लेकर जमीन का पेच फंस गया है। चार्जिंग स्टेशन पर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य विद्युत बोर्ड कर रहा है। अन्य जगह काम चालू हो गया है लेकिन ऊना बस अड्डे में जमीन की कमी आड़े आ रही है। बोर्ड के एसई दर्शन सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर संबंधित विभाग को लिखा गया है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed