फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   326 kg cheese and 18 kg desi ghee caught from Punjab vehicle in Dangoli

Una News: डंगोली में पंजाब की गाड़ी से 326 किलो पनीर और 18 किलो देसी घी पकड़ा

Sat, 02 Nov 2024 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 02 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
326 kg cheese and 18 kg desi ghee caught from Punjab vehicle in Dangoli
डंगोली में पकड़ी गई गाड़ी में रखा पनीर व देसी घी । संवाद
जिले के कई बड़े होटलों और मिठाई उत्पादकों तक पहुंचाई जानी थी खेप
विज्ञापन

सीआईडी और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में पंजाब से पनीर और देसी घी को लेकर पहुंची एक कार को सीआईडी व पुलिस ने डंगोली के पास पकड़ा। वीरवार सुबह हुई इस कार्रवाई में उक्त कार में 326 किलो पनीर और 18 किलो देसी घी गाड़ी की डिग्गी में रखा मिला।
जिले के कई बड़े होटलों और मिठाई उत्पादकों तक यह खेप पहुंचाई जानी थी। सीआईडी की तरफ से इस मामले की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को दी गई। टीम ने कार में रखे पनीर और देसी को कोल्ड स्टोर में रखवाकर उसके सैंपल जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट आना शेष है। जिले में भारी मात्रा में बाहरी राज्यों से दूध से संबंधित वस्तुओं की सप्लाई होती है। ऐसे में कई बार बाहरी क्षेत्रों से आने वाले इन उत्पादों में मिलावट होने की आशंका भी सबसे अधिक रहती है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में वीरवार सुबह पंजाब के कुराली क्षेत्र की एक निजी कार को सीआईडी और पुलिस की टीम ने डंगोली से पास जांच के लिए रोका। इस दौरान कार में काफी मात्रा में रखा पनीर और देसी घी बरामद हुआ। इस पर सीआईडी टीम ने इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को दी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में रखे पनीर व देसी घी के सैंपल जांच के लिए, जिन्हें कंडाघाट लैब भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार में रखे पनीर व देसी घी को जब्त कर कोल्ड स्टोर में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इस प्रकार के उत्पादों की सप्लाई छोटे मालवाहक वाहनों में होती है। इन वाहनों में फ्रिज आदि की व्यवस्था भी रहती है, लेकिन इस मामले में निजी कार में इन उत्पादों की सप्लाई की जा रही थी, जो कि अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है। यह आपूर्ति जिले के कई बड़े होटलों व मिठाई उत्पादकों तक पहुंचाई जानी थी। इस मामले पर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त जगदीश धीमान ने बताया कि एक गाड़ी में पनीर व देसी घी पकड़ा गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। सैंपल की रिपोर्ट आने तक यह सारा सामान कोल्ड स्टोर में रखवा दिया गया है और अब जांच की जा रही है कि यह सामान कहां-कहां सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed