फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लाडलों को नशों से बचाने के लिए मैदान में उतरे लोग

लाडलों को नशों से बचाने के लिए मैदान में उतरे लोग

Fri, 25 Jan 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
लाडलों को नशों से बचाने के लिए मैदान में उतरे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। ऊना विस के पंजाब सीमा के साथ सट्टे पांच पंचायतों के ग्रामीण अपने लाडलों को नशे से बचाने को मैदान में उतर गए है। ग्रामीणों ने बढ़ते नशा कारोबार के खिलाफ मोर्चों खोल दिया है।

शुक्रवार को ऊना के सनोली, मजारा, मुलूकपुर, पूना, बीनेवाल गांवों के ग्रामीणों ने महापंचायत कर क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के काले कारोबार को रोकने की रणनीति तैयार की। इसमें शहीद भगत सिंह यूथ क्लब सनोली, पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों का आरोप है कि पंजाब सीमा से सटे गांवों में पंजाब के रास्ते ड्रग्स पहुंच रही है। इस कारण कई युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में एक युवक की चिट्टा की ओवरडोज के कारण मौत भी हो गई। कुछ युवाओं को नशा निवारण केंद्रों में भर्ती तक करवाया गया है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर चेकिंग के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण ही नशे की खेप पंजाब के रास्ते हिमाचल के गांवों में प्रवेश कर रही है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस काले कारोबार में संलिप्त लोगों की भी पूरी जानकारी है लेकिन ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है। गांव वासियों ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी तो वे हर संभव सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनोली के मास्टर अमरीक सिंह मानकू ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर सभी नुमाइंदे अपने सुझाव लोगों को दें। नशा बेचने वालों के खिलाफ सभी गांवों की पंचायतें एक साथ खड़ी हैं। मुलूकपुर के प्रधान हरदयाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बीनेवाल की प्रधान जसबीर कौर जस्सी ने भी सभी को साथ मिलकर चलने को कहा और युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए प्रेरित किया। सनोली के समाजसेवी अमरचंद पंकज ने कहा कि युवाओं को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे, जिससे नशे से गांवों को बचाया जा सके। शहीद भगत सिंह यूथ क्लब सनोली के प्रधान जरनैल सिंह ने सभी गांवों की पंचायतों को सहयोग के लिए धन्यवाद किया।


ये रहे उपस्थित
इस मौके पर सनोली गांव के प्रधान राम कुमार, मजारा पंचायत के प्रधान कुलदीप सिंह, मुलूकपुर के प्रधान हरदयाल सिंह बीनेवाल की प्रधान जसबीर कौर जस्सी, सनोली के पूर्व प्रधान लाला रौनक लाल, मजारा के बीडीसी सदस्य, यूथ क्लब सनोली सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed