फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रकों-टेंपो में ढाेए जा रहे श्रद्धालु

ट्रकों-टेंपो में ढाेए जा रहे श्रद्धालु

Sat, 18 Aug 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों-टेंपो में ढाेए जा रहे श्रद्धालु
हिमाचल-पंजाब पुलिस तैनात फिर भी जोखिम का सफर जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मुबारिकपुर (ऊना)। श्रावण मेले के दौरान श्रद्धालु जान हथेली पर रखकर ट्रकों और टेंपो में सफर कर रहे हैं। हालांकि चिंतपूर्णी मेले के दौरान सड़क और सुरक्षा व्यवस्था के लिए हिमाचल और पंजाब की पुलिस तैनात हैं इसके बावजूद मालवाहक वाहनों में सवारियों को ढोने पर रोक नहीं लग पाई है।

हाईकोर्ट आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए मालवाहकों में मौत का सफर बदस्तूर जारी है। चिंतपूर्णी मेले में रोजाना हजारों श्रद्धालु मालवाहकों में यहां पहुंच रहे हैं। हाल ही में एसपी ने ऐसे वाहनों में सवारियां ढोने को लेकर पंजाब पुलिस से संपर्क की बात कही थी। कहा था कि वाहनों को पंजाब की सीमा पर ही रोका जाएगा। लेकिन इन आदेशों का कोई असर होता नहीं दिखता।
विज्ञापन


मालवाहकों में सफर करने का कड़वा अनुभव जहां कई श्रद्धालु कर चुके हैं, इसके बावजूद लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं। इससे पहले भी मेले में कई श्रद्धालु मालवाहकों में सफर का शिकार हो चुके हैं। हाईकोर्ट ने भी मालवाहकों में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया है। हैरत की बात है कि श्रद्धा के नाम पर श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर मालवाहकों में चिंतपूर्णी पहुंच रहे हैं। श्रद्धा के नाम पर कुछ मालवाहकों को डबल डैकर का रूप देकर खतरा और बढ़ाया जा रहा है। मेला प्रशासन ने मेला शुरू होने से पहले ही मालवाहकों में श्रद्धालुओं के आने पर सख्त प्रतिबंध लगाने का दावा किया था लेकिन प्रशासनिक दावा हवा हवाई ही साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में मालवाहक वाहनों में आने की महज इतनी सजा मिल रही है कि कुछ मालवाहकों के चालान जरूर किए जा रहे हैं, हालांकि मोटर व्हीकल एक्ट में ऐसे वाहनों को जब्त करने का भी प्रावधान है लेकिन अभी तक कोई सख्त कार्रवाई की गई है।


इस बारे में एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों को भी इस बाबत अवगत करवाया गया है। ऐसे मालवाहकों के चालान भी किए जा रहे हैं।

पंजाब-हिमाचल पुलिस मुस्तैद
मुबारिकपुर चौक पर पंजाब और हिमाचल पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रही है। इस बार मेले में मुबारिकपुर में जाम पर नियंत्रण है। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही में परेशानी नहीं आ रही। लेकिन मालवाहक वाहनों पर सवारियां ढोने पर रोक नहीं लगाई जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed