{"_id":"5b02b26e4f1c1be0408b6f78","slug":"31526903406-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा देसी घी का प्रशाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा देसी घी का प्रशाद
Updated Mon, 21 May 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा देसी घी का प्रसाद
मैया के दरबार में दो दिन का नकद चढ़ावा 18 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालुओं को अब देसी घी का प्रसाद में परोसा जाएगा। मंदिर अधिकारी ने लंगर की गुणवत्ता बढ़ाने के मकसद से यह निर्णय लिया है। मई महीने के नकद चढ़ावे में वृद्धि होती दिख रही है। पिछले दो दिनों में शनिवार और रविवार को मंदिर न्यास को 18 लाख के करीब नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर न्यास सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में देसी घी का हलवा प्रसाद में बांटेगा। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने बताया कि मंदिर के स्टोर में 15 दिनों में छह क्विंटल देसी घी जमा हो चुका है। इसका इस्तेमाल देसी घी का हलवा बनाने के लिए किया जाएगा और हलवे का प्रसाद मां के भक्तों में वितरित किया जाएगा।