फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जिला में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया

जिला में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया

Mon, 21 May 2018 05:16 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
जिला में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया
नगर परिषद ऊना ने मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में किया गया शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
विद्यार्थियों ने स्कूलों में निकाली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
नगर परिषद ऊना ने आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया जिसमें कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कनिष्ठ अभियंता राजिंदर सैणी ने की। राजिंद्र सैणी ने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को आतंकवाद और हिंसा से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर मयंक भारद्वाज, पुष्पा देवी, बलवीर, मंजू देवी उपस्थित रहे। इसके अलावा तलमेहड़ा स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवादी विरोधी दिवस मनाया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार चक्रवर्ती ने पूर्व में भारत में हुई आतंकी घटनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के दिन को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में एकता, शांति, भाईचारा बनाए रखना है। उन्होंने भारत की जमीन पर पनपे आतंकवाद पर चिंता व्यक्त की। वहीं राजकीय उच्च पाठशाला डंगोह खास में सोमवार को मुख्याध्यापक रविकांत वशिष्ठ की अगुवाई में विद्यार्थियों, प्रशिक्षु अध्यापकों और स्टाफ को आतंकवाद रोधी दिवस पर शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और न ही आतंकवाद किसी का सखा बनता है। इस अवसर पर अध्यापिका शक्ति देवी, उषा, किरण, सरोज, सुनंदा ठाकुर, दीक्षा, प्रियंका, रजनी, पूनम, हीना, शिवानी, शुभम, नेहा उपस्थित रहे। वहीं रावमापा टक्का में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया। इस दौरान पाठशाला में अंतर्सदनीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या शकुंतला ठाकुर की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। भाषण प्रतियोगिता में सीनियर विंग में सुभाष हाउस की श्रुति ने प्रथम और गांधी हाउस के मनजोत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर विंग में गांधी हाउस की सोनी ने प्रथम और पटेल हाउस की महक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed