{"_id":"5af2df7d4f1c1b57098b8f14","slug":"31525866365-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन प्रयोग पर दो हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन प्रयोग पर दो हजार जुर्माना वसूला
Updated Wed, 09 May 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)।
नगर पंचायत सचिव उनकी टीम ने बुधवार को दौलतपुर चौक बाजार में ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान दुकानों में पॉलिथीन प्रयोग पर चार दुकानदारों के चालान किए। विभाग की अचानक कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों हड़कंप मच गया।
छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर इधर-उधर खिसकने में गनीमत समझी। विभागीय टीम ने बाजार में करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों में दबिश दी। विभागीय टीम ने छापेमारी के दौरान दुकानों में पॉलिथीन प्रयोग पर चार दुकानदारों के चालान कर दो हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
इस मामले की पुष्टि नगर पंचायत के सचिव सतीश ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन प्रयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से दुकानों में पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की है।
विज्ञापन