{"_id":"5af1caf74f1c1b87648b6713","slug":"31525795575-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की पटरी पर लेट किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की पटरी पर लेट किया आत्महत्या का प्रयास
Updated Tue, 08 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
पटरी पर लेट किया आत्महत्या का प्रयास
नंगल। जन शताब्दी ट्रेन के आगे लेटकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन ट्रेन चालक की सूझबूझ से व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। इससे एक व्यक्ति की जिंदगी बच गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ऊना से नंगल की ओर आ रही ट्रेन जब नंगल डैम पुल के 18 नंबर गेट पर पहुंची तो एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर लेट गया। जब ट्रेन चालक ने देखा तो उसने तुरंत ट्रेन को रोक लिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस जवानों ने उस व्यक्ति को ट्रैक से हटाया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। उधर, नंगल पुलिस थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।