{"_id":"5ac611244f1c1bf0618b5a39","slug":"31522929956-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल विधेयक की वापसी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल विधेयक की वापसी का स्वागत
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पूरी व नरेंद्र बब्बू ने जयराम ठाकुर सरकार के खेल विधेयक की वापसी के फैसले का स्वागत किया है। इस विवादास्पद बिल की वापसी के फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए जिला क्रिकेट संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और खेल मंत्री गोविंद ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
वीरवार को मदन पुरी ने कहा कि 2015 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार इस बिल को लाई थी और पूर्व कांग्रेस सरकार की मंशा लगातार इस बिल से खेल संघों और विशेष रूप से एचपीसीए पर कब्जा करने की रही थी।
विज्ञापन
सरकार के खेल विधेयक की वापसी के फैसले का विक्रम सिंह, सतपाल सैनी, सतरूप सिंह, डॉ. अक्षय, देविंद्र टोनी, शरद कुमार, मनोज कुमार, योगिंद्र पूरी, राज कुमार, सुरेंद्र शर्मा, अशोक ठाकुर, अश्वनी जैन, पवन शर्मा और चरनजीत बिंद्रा ने भी स्वागत किया है।
विज्ञापन