फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   68 बसें चुनावी ड्यूटी पर रवाना

68 बसें चुनावी ड्यूटी पर रवाना

Tue, 07 Nov 2017 06:51 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
68 बसें चुनावी ड्यूटी पर रवाना
HRTC

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
विधानसभा चुनावों में हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना ने मंगलवार को जिला भर में चुनावी ड्यूटी पर 68 बसें सेवाएं दे रही हैं। इसके चलते यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री बस स्टैंड में बसों के इंतजार में भटकते दिखाई दिए, तो कई निजी वाहन कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। मतदान में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम, अन्य सामान और कर्मचारियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए एचआरटीसी अहम भूमिका निभा रहा है। इतना ही नहीं 9 नवंबर को होने वाले चुनावों के दिन भी यह तमाम बसें अपनी सेवाएं देगी, जबकि दर्जनों रूट भी बसों के न होने के चलते प्रभावित होंगे।

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली बसों के रूट बंद किए हैं, जबकि लंबे रूट पर जाने वाले बसें अपने समय-सारिणी के अनुसार चलेगी। मंगलवार को बस सुविधा न होने से यात्री टैक्सियों, निजी बसों और निजी वाहनों के जरिए अपने कार्यस्थल तक पहुंचे, ऐसे में इन्हें अपनी जेब ढीली करनी पड़ी।
विज्ञापन


निगम के बेड़े की आधे से अधिक बसों के चुनाव डयूटी पर जाने के चलते सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारियों के अलावा स्कूली छात्रों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नियमित यात्रियों में पास होल्डर सरकारी कर्मचारी एवं स्कूलों व कालेज के बच्चों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें इन्हें अतिरिक्त मासिक खर्च के साथ-साथ परेशानी से भी जूझना पड़ा। विभाग की माने तो चुनावों के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है। 8 नबंवर को जिला के सभी बस रूट बहाल रहेंगे, लेकिन चुनाव के दिन 9 नवंबर को परिवहन निगम की बस सेवाएं बंद रहेगी।


क्या कहते हैं अधिकारी
एचआरटीसी विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वशिष्ठ ने कहा कि चुनावों को लेकर जिला भर के लोकल रूट बंद किए गए हैं। चुनावों के बाद इन्हें बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed