फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दो दशक बाद फिर उसी सड़क से गुजरेंगे मोदी

दो दशक बाद फिर उसी सड़क से गुजरेंगे मोदी

Sat, 04 Nov 2017 11:44 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
दो दशक बाद फिर उसी सड़क से गुजरेंगे मोदी

शशिभूषण पुरोहित

विज्ञापन

ऊना।
नवंबर की गुलाबी ठंड और गुनगुनी धूप के वे दिन, बीस साल के बाद फिर इतिहास दोहरा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 साल बाद उसी सड़क से गुजर रहे हैं जिस सड़क पर 20 वर्ष पहले चले थे। फर्क यह है कि उस समय मोदी प्रदेश भाजपा के प्रभारी के तौर पर बैठक करने यहां आए थे और रविवार को देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता के तौर पर चुनावी प्रचार करने पहुंचेंगे। मोदी को अपने बीच पाने की खबर से जहां ऊना के भाजपाई गदगद हैं वहीं जिस पुराना बस अड्डा बाजार से मोदी बैठक के लिए बचत भवन से गुजरे थे, वहां के कारोबारियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

1997 में सर्दियों के दिनों में ही नरेंद्र मोदी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के लिए ऊना पहुंचे थे और बचत भवन से विश्राम गृह तक पैदल आए थे। इसी बैठक में हिमाचल विधानसभा के चुनावों की रणनीति बनी थी जिसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई थी। नरेंद्र मोदी का 20 साल के अंतराल के बाद उसी सड़क से निकलना एक संयोग है, लेकिन उनके दौरे को लेकर हुई तैयारियों में जब पुराना बस स्टैंड से लेकर एमसी पार्क तक के पुराने दुकानदारों और कार्यकर्ताओं को पता चला कि पीएम इसी सड़क से आएंगे और वापस भी जाएंगे तो पुरानी याद ताजा होने लगी।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के साथ उस समय पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद थे। नरेंद्र मोदी के साथ उस वक्त मौजूद पूर्व विद्यार्थी परिषद नेता राजीव भनोट एवं ऊना के भाजपा नेता नवदीप कश्यप का कहना है कि उन्हें याद है कि विश्राम गृह से जब मोदी बचत भवन में होने वाली बैठक के लिए चले तो उन्होंने पूछा कि बैठक स्थल कितनी दूर है। कुछ ही मीटर का फासला होने का पता चलने पर मोदी ने कहा कि चलिये पैदल चलते हैं। यही फोटो लोगों ने यादों में संजो कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed