{"_id":"599719bb4f1c1b1c428b49c6","slug":"31503074747-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झलेड़ा में पुलिस भर्ती प्रक्रिया 24 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झलेड़ा में पुलिस भर्ती प्रक्रिया 24 से
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। हिमाचल प्रदेश पुलिस में ऊना के लिए 94 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन झलेड़ा में 24 से 28 अगस्त तक पुलिस लाइन झलेड़ा में होगी। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि ऊना के लिए पुरुष आरक्षी के 66, महिला आरक्षी के 18 और आरक्षी चालकों के 10 सहित कुल 94 पद आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय वार शारीरिक परीक्षण हेतु बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र पर दर्शाई गई तिथि, स्थान व समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को अंब रोजगार कार्यालय के 2000 पुरुष उम्मीदवार, 25 को अंब रोजगार कार्यालय के शेष 731 पुरुष उम्मीदवार, हरोली रोजगार कार्यालय के 231 पुरुष और ऊना रोजगार कार्यालय के 1038 पुरुष उम्मीवार भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को ऊना के 2000 पुरुष उम्मीदवार, 27 को रोजगार कार्यालय अंब की 641, हरोली की 72 व ऊना की 1236 कुल 1949 महिला उम्मीदवार तथा 28 अगस्त को रोजगार कार्यालय ऊना के शेष 1199 पुरुष उम्मीदवार और समस्त पुरुष ड्राइवर पद के उम्मीदवारों की योग्यता परीक्षा ली जाएगी। एसपी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान लड़कों के लिए 1500 मीटर दौड़, शारीरिक लंबाई एवं छाती मापदंड, ऊंची कूद और लंबी कूद होगी। जबकि, लड़कियों के लिए 800 मीटर दौड़, शारीरिक लंबाई, ऊंची कूद और लंबी कूद होगी। इसके अतिरिक्त चालक अभ्यर्थियों का ड्राइविंग टेस्ट भी लिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने साथ शारीरिक परीक्षण हेतु सभी जरूरी असल दस्तावेज साथ लाएंगे, जिनमें हिमाचली बोनोफाइड प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय में पंजीकरण का प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, गृहरक्षक (दो साल का अनुभव प्रमाण पत्र) एवं अन्त्योदय प्रमाण पत्र, तीन अदद पासपोर्ट साइट के फोटोग्राफ, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, लाइट और हैवी दोनों ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं।
विज्ञापन