फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   300 people were screened for diabetes and high blood pressure

Una News: 300 लोगों की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच

Sat, 17 May 2025 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
300 people were screened for diabetes and high blood pressure
जोल (ऊना)। लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी करने के उद्देश्य से प्रेस क्लब जोल की ओर से शनिवार को उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत सोहारी के सामुदायिक भवन में निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महालक्ष्मी इंडस्ट्री अंबेहडा के उद्योगपति समाजसेवी एवं लोअर चिंतपूर्णी भाजपा के उपाध्यक्ष योगराज जोगी ने किया। योगराज जोगी ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। आयुष विभाग से डॉ. श्वेता धीमान डॉ. रजनी बाला, फार्मासिस्ट ओंकार सिंह, रामपाल ठाकुर, योग इंस्ट्रक्टर अनुराधा शालिनी, विजय शर्मा की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नेत्र रोग से संबंधित निशुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा दी गई। कुल 300 लोगों की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की गई। कई मरीजों में इन बीमारियों के शुरुआती लक्षण पाए गए और उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त नेत्र जांच विशेषज्ञ डॉक्टर मोहित लट्ठ, निशांत ठाकुर, ऋतिक ठाकुर, दीक्षित गौतम, गनी मोहम्मद ने मरीजों की नेत्र जांच की। मोतियाबिंद और दृष्टि संबंधी अन्य समस्याओं की पहचान की गई। उन्होंने मरीजों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय पर जांच के महत्व पर जोर देते हुए जागरूकता भी प्रदान की। शिविर की व्यवस्था सुचारु रही और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। सोहारी ग्राम पंचायत प्रधान संजीव संधू ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिससे उपतहसील जोल के आम नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा सुलभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed