फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   30 people donated blood in Mandli school

Una News: मंदली स्कूल में 30 लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 21 May 2025 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
30 people donated blood in Mandli school
बोले, स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर करना चाहिए रक्तदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां(ऊना)। आतंकवाद निरोधक दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सोसायटी फॉर एजुकेशन एंड वेलनेस ऑफ ऑल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। इसका शुभारंभ क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्यमी राज वशिष्ट ने किया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से डॉ. रुचिका और उनकी अनुभवी टीम ने रक्तदाताओं की चिकित्सकीय जांच के बाद तीस यूनिट रक्त एकत्रित किया, जो ज़रूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी होगा।

प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। यह एक ऐसा कार्य है जो न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचा सकता है बल्कि समाज में सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है। स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने इस कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखा और रक्तदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। शिविर के दौरान कार्यक्रम अधिकारी सुनील धीमान ने स्वयंसेवियों को रक्तदान के महत्व और इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों पर जानकारी दी। रक्तदान में भाग लेने वाले सदस्यों में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा, दिनेश कुमार, गुलशन कुमार, राकेश कुमार बंगाणा, महेंद्र सिंह संहाल, रिशु चौहान थानाकलां, सूबेदार जनरैल सिंह, राजेश कुमार, अंजना कुमारी, पवन पटियाल सहित अन्य शामिल हुए और रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed