फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   30 days training will start from 21st in PNB RSETI

Una News: पीएनबी आरसेटी में 30 दिवसीय प्रशिक्षण 21 से शुरू होगा

Sun, 13 Apr 2025 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
30 days training will start from 21st in PNB RSETI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में 30 दिवसीय फैशन डिजाइनर कम महिला दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। पीएनबी आरसीटी ऊना के निदेशक पारुल बिरदी ने बताया कि इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी जिला ऊना के किसी भी गांव से हो सकता है और उसकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण में पंजीकरण करवाने के लिए प्रतिभागी 18 अप्रैल तक अपनी पंजीकरण सुनिश्चित करवा और इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और तीन पासपोर्ट साइज फोटो एवं जाति प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी आवश्यक होगी। प्रतिभागी का पंजीकरण फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व आधार पर किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में 35 प्रतिभागी ही हिस्सा ले सकते हैं तथा प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण सामग्री, कॉपी, नोट, दोपहर का भोजन, चाय, पानी, ड्रेस, निशुल्क हॉस्टल में रहने की सुविधा सहित बैंक ऋण सुविधा भी प्रतिभागी को प्रदान की जाएगी तथा सरकारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागी आगे चलकर अपना व्यवसाय भी स्थापित कर सकेगा तथा प्रशिक्षक बनकर भी आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी व ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यालय में आकर भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। फोन पर 9857442442,9459774710 0197523147 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed