फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   272 candidates appeared for D.El.Ed exam in Kanya and Bal School, Una

Una News: कन्या और बाल स्कूल ऊना में 272 अभ्यर्थियों ने दी डीएलएड परीक्षा

Fri, 30 May 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
272 candidates appeared for D.El.Ed exam in Kanya and Bal School, Una
डीएलएड परीक्षा के लिए कन्या स्कूल में पहुंची अभ्यर्थी। स्रोत संवाद
दोनों केंद्रों में 32 अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे
विज्ञापन


सुबह 10 बजे प्रवेश के बाद 11 से दोपहर एक बजे तक हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना और राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में वीरवार को डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए कुल 304 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वीरवार को परीक्षा देने के लिए 272 अभ्यर्थी ही केंद्रों में पहुंचे, जबकि 32 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार कन्या विद्यालय को कुल 150 अभ्यर्थियों के लिए केंद्र बनाया गया था। जबकि बाल स्कूल में 154 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा देने से जुड़ी व्यवस्था की गई। दोनों संस्थानों में बीते बुधवार को ही परीक्षा से जुड़ी सारी तैयारियां कर ली गई। केंद्रों में सुबह नौ बजे से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह 10 बजे सभी अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरु हो गई। सभी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए अभ्यर्थियों को केंद्रों में बिठाया गया। अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र 10:45 बजे बांटे गए और सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हुआ। इस दौरान बाल स्कूल ऊना में कुल 154 अभ्यर्थियों में से 136 परीक्षा देने पहुंचे और 18 अनुपस्थित रहे। जबकि कन्या विद्यालय में कुल 150 में से 136 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 15 अनुपस्थित रहे। उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने बताया कि डीएलएड परीक्षा का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से किया जाता है। कहा कि बोर्ड की ओर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था रही। कहा कि जिला में अनुशासित तरीके से परीक्षा संपन्न हुई और इसके में अभ्यर्थियों में ड्यूटी में तैनात अध्यापकों व अधिकारियों ने पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed