फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   254 crores will be spent for the development of government schools of Kutlahad: Vivek

कुटलैहड़ के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए खर्च होंगे 254 करोड़ : विवेक

Thu, 10 Apr 2025 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
254 crores will be spent for the development of government schools of Kutlahad: Vivek
विधायक ने थानाकलां स्कूल में निर्मित नए भवन का किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए इस वर्ष 5280 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों की आधारभूत संरचना को मजबूत करना, आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इसी क्रम में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक विवेक शर्मा की ओर से किया गया। उद्घाटन समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि कुटलैहड़ क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के समग्र विकास के लिए 254 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस बजट से विद्यालय के भवनों की मरम्मत और नवनिर्माण के साथ पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशालाएं और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।

इस मौके पर उपस्थित अभिभावकों, ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने राज्य सरकार और विधायक विवेक शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधाएं मिलना बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव पराशर, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हंसराज शिक्षक शिव कुमार, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कैप्टन रघुवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed