{"_id":"6798bfd3cad4a07135003fa4","slug":"250-types-of-tests-will-be-free-in-the-regional-hospital-facility-will-be-available-24-hours-una-news-c-93-1-una1002-144453-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में 250 प्रकार के टेस्ट होंगे निशुल्क, 24 घंटे मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में 250 प्रकार के टेस्ट होंगे निशुल्क, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
अस्पताल में पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत स्थापित होगी लैब
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत क्षेत्रीय अस्पताल के धरातल तल पर ही इस लैब को स्थापित करने की योजना है। खास बात यह है कि इस लैब का संचालन 24 घंटे होगा। लोगों को एक ही छत के नीचे 250 के अधिक टेस्ट करवाने की निशुल्क सुविधा मिलेगी।
क्षेत्रीय अस्पताल में जिलास्तरीय इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने कार्य शुरू कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन इसके लिए क्षेत्रीय अस्पताल में चल रही शिशु रोग ओपीडी, गायनी वार्ड, लेबर रूम सहित अन्य वार्डों को मातृ शिशु अस्पताल के भवन में शिफ्ट होने का इंतजार कर रहा है।
वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल में एक सरकारी लैब का संचालन हो रहा है लेकिन इसमें टेस्ट की सुविधा दोपहर एक बजे तक ही मिल पाती है। साथ ही मातृ शिशु अस्पताल में राज्य सरकार के साथ किए गए अनुबंध के तहत चल रही क्रस्ना लैब में भी मरीजों को टेस्ट की सुविधा मिलती है लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल में अब पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित होने के बाद मरीजों के लिए क्रस्ना और पब्लिक हेल्थ लैब दोनों स्थानों पर टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। इससे लैब के बाहर लगने वाली भीड़ भी कम होगी। साथ में कम समय में लोगों के टेस्ट भी हो पाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए इस लैब को स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना औसतन 500 से 600 मरीज जिले भर से उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा आपातकाल में भी मरीजों विभिन्न उपमंडलों से क्षेत्रीय अस्पताल के लिए ही रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में जिला पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए दस्तावेज संबंधित औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। आगामी कुछ माह के भीतर अस्पताल में पब्लिक हेल्थ स्थापित करने का काम शुरू हो जाएगा।
डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना