फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   25 youths participated in the interview; nine were selected.

Una News: साक्षात्कार में 25 युवाओं ने लिया हिस्सा, नौ का चयन

Wed, 26 Aug 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 26 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
25 youths participated in the interview; nine were selected.
ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में मंगलवार को सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। सिस इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से युवाओं के साक्षात्कार लिए गए। इस दौरान जिले के 25 युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नौ युवाओं का सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए चयन किया गया। साक्षात्कार के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने युवाओं की योग्यता और पद के लिए आवश्यक मापदंडों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। रोजगार कार्यालय में आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। चयनित युवाओं को कंपनी में नियुक्ति से संबंधित आगामी प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यालय में समय-समय पर विभिन्न कंपनियों की ओर से भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं। मंगलवार को हुई भर्ती प्रक्रिया में नौ युवाओं का चयन किया गया। आगामी समय में भी इस प्रकार के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed