फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   25 panchayats of Gagret block declared TB-free.

Una News: गगरेट ब्लॉक की 25 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

Thu, 13 Aug 2026 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 13 Aug 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
25 panchayats of Gagret block declared TB-free.
घनारी (ऊना)। गगरेट ब्लॉक में टीबी मुक्त अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम ने की। कार्यक्रम में गगरेट ब्लॉक की कुल 41 पंचायतों में से 25 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इनमें तीन पंचायतों का गोल्ड, छह पंचायतों का सिल्वर तथा 16 पंचायतों का ब्रॉन्ज मेडल के लिए चयन किया गया। संबंधित पंचायतों के प्रधानों को प्रशंसा प्रमाणपत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसडीएम ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने लोगों से टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करने, समय पर जांच करवाने और उपचार पूरा करने का आह्वान किया। खंड चिकित्सा अधिकारी गगरेट डॉ. पंकज पराशर ने कहा कि शेष पंचायतों को भी टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जागरूकता, जांच और उपचार की दिशा में कार्य किया जा रहा है। पंचायत प्रधान नंगल जरियालां अनीता रानी ने कहा कि यह सम्मान केवल पंचायत का नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और समस्त ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed