फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   25 KVA transformer was installed in place of 63 KVA, that too is bad

Una News: 63 की जगह 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगा दिया, वह भी खराब

Thu, 09 Jan 2025 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
25 KVA transformer was installed in place of 63 KVA, that too is bad
ग्राम पंचायत अम्बोटा में लगाया गया ट्रांसफार्मर। स्रोत स्थानीय लोग
अंबोटा के बाशिंदे बच्चों की पढ़ाई के दिनों में बिजली की समस्या से जूझ रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी





घनारी (ऊना)। ग्राम पंचायत अंबोटा के तहत वार्ड-3 मटियालिका निवासी ज्योति पठानिया और अन्य निवासियों ने शिकायत की है कि क्षेत्र में 63 केवीए (किलोवोल्ट-एम्पीयर) का ट्रांसफार्मर मंजूर किया गया था। इसके स्थान पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह भी खराब स्थिति में है और काम नहीं कर रहा है। इस मामले में ज्योति पठानिया, संजय राणा, विजय, किरण देवी, वीना कुमारी, निर्मला, रंजना देवी, प्रेमलता और डॉली का कहना है कि क्षेत्र में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन उसे हटा दिया गया और अब खराब स्थिति वाला 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। यह ट्रांसफार्मर क्षेत्र की विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ है। क्षेत्रवासी बच्चों की पढ़ाई के दिनों में बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग और अधिकारियों से तुरंत 63 केवीए का ट्रांसफार्मर वापस लगाने की मांग की है ताकि क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान हो सके।


विभाग के एसडीओ अभिलाष कुमार ने कहा कि 63 केवीए वाले ट्रांसफार्मर में ज़्यादा खराबी थी। इसकी मरम्मत में समय लग रहा है। लोगों को मुश्किल न हो जिस कारण वहां पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। लोड अधिक होने की वज़ह से वह भी मरम्मत मांग रहा है। दो तीन दिन में समस्या हल कर दी जाएगी।

गांधी भवन प्रेक्षागृह में  संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य

गांधी भवन प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य

गांधी भवन प्रेक्षागृह में  संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य

गांधी भवन प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed