{"_id":"69c96f8a33e99b074408d49a","slug":"25-crore-will-be-spent-on-the-road-project-in-kutlahad-una-news-c-93-1-una1002-186431-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कुटलैहड़ में सड़क परियोजना पर खर्च होंगे 25 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कुटलैहड़ में सड़क परियोजना पर खर्च होंगे 25 करोड़
Sun, 29 Mar 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मार्गों को जोड़ने वाली लगभग 27 किलोमीटर सड़क परियोजना पर कुल 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें से 20 करोड़ रुपये पहले ही खर्च हो चुके हैं और शेष कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
इस परियोजना के तहत सबसे पहले तियूड़ी बाया-बदोली से धमांदरी तक नौ किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क का बेस सीमेंट-कंक्रीट से तैयार किया जा रहा है और ऊपर डामर या विचुमिन की परत डाली जा रही है। सड़क के दोनों ओर वर्षा जल निकासी की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है।
दूसरा संपर्क मार्ग बसाल पुली से सलांगडी तक 9.5 किलोमीटर और तीसरा लिंक रोड धमांदरी से अंबेडा तक आठ किलोमीटर है, यहां भी यही तकनीक अपनाई जा रही है। छोटी पुलियों की मरम्मत और अन्य सुधार कर सड़क की मजबूती और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अभिनंदन कुमार ने बताया कि पिछले साल बरसात के मौसम में सड़कों को गंभीर नुकसान हुआ था। इसलिए इस बार सड़क निर्माण में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शेष कार्य कुछ ही दिनों में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।