फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   23 connections will be cut for those who do not deposit electricity bills

Una News: बिजली बिल जमा न करने वालों के 23 से कटेंगे कनेक्शन

Wed, 18 Jan 2023 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
23 connections will be cut for those who do not deposit electricity bills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। मैहतपुर विद्युत उपमंडल के तहत बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर अब शिकंजा कसेगा। बार-बार आग्रह के बावजूद बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिजली बोर्ड ने 23 जनवरी से अस्थायी तौर पर काटने का फैसला लिया है।
मैहतपुर विद्युत उपमंडल के तहत 586 उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिल जमा नहीं किया है। इनसे बोर्ड को लगभग 21,64,724 रुपये वसूल करने हैं। बार-बार आग्रह के बावजूद ये उपभोक्ताओं बिल जमा करने के लिए आगे नहीं आ रहे। ऐसे में अब बिजली बोर्ड सख्ती दिखाने जा रहा है। बोर्ड ने आखिरी मौका देते हुए 23 जनवरी तक का समय दिया है। निर्धारित समयावधि तक बिल जमा न होने पर कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के लिए टीमें फील्ड में रवाना होंगी। बोर्ड ने साफ किया है कि कर्मियों की कमी के चलते बिना किसी पूर्व नोटिस के कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
विज्ञापन

एक बार कनेक्शन अस्थायी रूप से काटने के बाद जोड़ने के लिए उपभोक्ताओं को 250 रुपये अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। विद्युत उपमंडल मैहतपुर के तहत मैहतपुर, बसदेहड़ा, रायपुर, चड़तगढ़, सासन, खानपुर, लमलेहड़़ा, उदयपुर, भटोली, जखेड़ा, बनगढ़, पुखरू, हंडोला, मोरबड़ी, देहला, बेहड़ाला, बड़हर, भडौलियां, जलग्रां, चताड़ा, बारसडा, सैली, झोड़ोवाल के उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता प्रताप ठाकुर ने कहा कि एक बार बिजली कनेक्शन कट जाने पर दोबारा जोड़ने पर अधिक समय लग जाता है, ऐसे में उपभोक्ता तुरंत बिल का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed