फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   22 shopkeepers were fined Rs 11,000 for using polythene.

Una News: पॉलिथीन के इस्तेमाल पर 22 दुकानदारों को किया 11000 का जुर्माना

Fri, 16 Jan 2026 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
22 shopkeepers were fined Rs 11,000 for using polythene.
अक्तूबर से दिसंबर 2025 तक खाद्य आपूर्ति विभाग ने किए 696 निरीक्षण : एडीसी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 326 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जिले के 1,43,951 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने शुक्रवार को अपने चैंबर में आयोजित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने बताया कि जिले में एपीएल श्रेणी के 84,283, बीपीएल के 18,790, अंत्योदय अन्न योजना के 9977 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 30,901 उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ज़िला ऊना में सभी राशनकार्ड धारकों की केवाईसी की जा चुकी है।
अक्तूबर से दिसंबर 2025 तक जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 696 निरीक्षण किए गए तथा विभिन्न विभागीय आदेशों के तहत 14,969 रुपये सरकारी कोष में जमा करवाए गए। इस अवधि में विभिन्न नियंत्रण आदेशों के तहत अनियमितता पाए जाने पर हिमाचल प्रदेश व्यापार लेख आदेश 1981 के तहत 16 निरीक्षण किए गए तथा विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर दो मामलों में 969 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा 22 दुकानदारों और व्यापारियों को पॉलिथीन का उपयोग करने पर 11 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही द्रवित पेट्रोलियम गैस 2000 के अंतर्गत 21 निरीक्षण किए गए और तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए 3000 रुपये का जुर्माना किया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश ब्रिक्स क्लिन नियंत्रण आदेश 1970 के तहत जिला में 10 ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में अक्तूबर से दिसंबर 2025 तक 48,954 क्विंटल आटा, 29,981 क्विंटल चावल, 4000 क्विंटल चीनी, 760 क्विंटल नमक, 2015 क्विंटल चना दाल, 1631 क्विंटल मल्का दाल, 2181 क्विंटल उड़द की दाल, 5,73,048 लीटर सरसों का तेल और 32,860 लीटर रिफाइंड ऑयल का वितरण किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद नीलम कुमारी, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed