फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   22 routes in rural areas are blocked, passengers keep waiting for buses

Una News: ग्रामीण इलाकों के 22 रूट बाधित, यात्री करते रहे बसों का इंतजार

Mon, 15 Sep 2025 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 15 Sep 2025 05:16 AM IST
विज्ञापन
22 routes in rural areas are blocked, passengers keep waiting for buses
परिवहन विभाग ने छुट्टी वाले दिन सवारियां न होने की बताई वजह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अर्थिक तंगी से जूझ रहा हिमाचल पथ परिवहन निगम छुट्टी वाले दिन अब बचत कर रहा है। रविवार को जिलेभर में एचआरटीसी ऊना डिपो के 22 ग्रामीण इलाकों के रूटों पर बसें नहीं भेजी गईं। इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह मुसाफिर बसों का इंतजार करते रहे। काफी देर इंतजार के बाद निजी वाहनों से उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। ऊना बस अड्डे पर भी ग्रामीण इलाकों के कई यात्री बस का इंतजार करते रहे।

खासकर दूसरे राज्यों से पहुंचे यात्रियों को सूचना न होने से काफी परेशानी हुई। हालांकि लंबे और मुख्य रूटों पर निगम की बसें दिनभर दौड़ती रहीं। इससे मुसाफिरों को राहत मिली। ऊना बस अड्डा इंचार्ज संदीप राणा ने बताया कि रविवार के दिन ग्रामीण रूटों पर सवारियां न होने के चलते काफी बसें खाली दौड़ती हैं। इससे परिवहन विभाग को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। इसी के चलते रविवार को 22 रूटों पर बसें नहीं भेजी गई। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम गंभीर है। सोमवार से सभी बसें रूटीन पर भेजी जाएंगी ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। बता दें कि इस बरसात के दौरान एचआरटीसी ऊना को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं दूसरी ओर बद्दी और होशियारपुर, चंड़ीगढ और दिल्ली के रूठ पर यथावत ही निगम की बसों का संचालन अवकाश के दिन भी नियमित तौर पर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed