Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   22 lakh rupees will improve the drinking water system in Amb subdivision.

Una News: अंब सब डिवीजन में 22 लाख से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Tue, 28 Oct 2025 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
22 lakh rupees will improve the drinking water system in Amb subdivision.
विकास की बात
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने 22 कार्य का खाका किया तैयार, जल्द होगा कार्यों का आवंटन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंब उपमंडल के तहत आने वाले विभिन्न गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। इसके लिए करीब 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जल शक्ति विभग अंब सब डिवीजन ने 22 कार्यों का खाका तैयार कर लिया है। इनमें मरम्मत, नवीनीकरण और नई पाइपलाइन बिछाने जैसे कार्य शामिल हैं। विभाग जल्द ही कार्यों का आवंटन कर इन्हें अमल में लाएगा, ताकि लोगों को पेयजल आपूर्ति में आने वाली दिक्कतों से राहत मिल सके। कार्य योजना के तहत अंब में आरआरडी (एसएच-फिनिशिंग दीवार), स्टील पेंटिंग, पंप हाउस की मरम्मत, हैंडपंप का ऊर्जीकरण, रेलवे स्टेशन आबादी बाजीगर के निकट एकल चरण सबमर्सिबल पंपिंग मशीनरी की आपूर्ति और स्थापना जैसे कार्य अमृत 2.0 योजना के तहत किए जाएंगे।
बेहली में पाइप बिछाने, जोड़ने और परीक्षण के साथ-साथ वितरण प्रणाली में स्लुइस वाल्व लगाए जाएंगे। बडोली तुरी (फेज-1) में किर्लोस्कर मेक के सेंट्रीफ्यूगल पंप और 50 एचपी इंडक्शन मोटर की मरम्मत होगी। नंदपुर ठठल (चरण-1) में 100 मिमी व्यास की पाइपलाइन बिछाकर परीक्षण किया जाएगा और स्लुइस वाल्व कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। बदायूं और संतू टिल्ला के लिए ठठल नक्की के 150 मिमी व्यास वाले मुख्य स्रोत से जोड़ और परीक्षण कार्य किया जाएगा। साथ ही इन दोनों क्षेत्रों में नई पाइपलाइन और आठ आउटलेट वाले टीवेल (एनपीटी चरण-3) का निर्माण होगा। अंब शहर में एनपीटी चरण-1 के तहत मोनो सबमर्सिबल पंप सेट और संबद्ध उपकरणों की आपूर्ति व स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

पंजोरा योजना में 65 मिमी और 80 मिमी व्यास के कास्ट स्टील नॉन-रिटर्न वाल्व लगाए जाएंगे, जबकि सोहारी-टकोली (फेज-2) जोल हरसा में किर्लोस्कर मेक की इंडक्शन मोटर और स्टार्टर की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का कहना
होशियार सिंह, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग अंब सब डिवीजन ने बताया कि उपमंडल में 22 कार्यों का खाका तैयार किया गया है। इसके लिए 7 नवंबर को निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed