{"_id":"5a9ecb774f1c1bbd218b6981","slug":"21520356215-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन परीक्षा केंद्रों में जमकर हुई नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन परीक्षा केंद्रों में जमकर हुई नकल
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना/संतोषगढ़।
स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में पहले ही दिन छात्रों ने जमकर पर्चियां चलाईं। मंगलवार को जमा दो कक्षा के अंग्रेजी विषय का पेपर था। नकल रोकने के शिक्षा बोर्ड के दावों की हवा निकल गई। परीक्षा केंद्र में बच्चों ने पर्चियों का जमकर इस्तेमाल किया। अमर उजाला टीम के दौरे में सामने आया कि खूब पर्चियां चली। स्कूलों के शौचालयों में नकल की सामग्री पड़ी मिली। शौचालयों में किताबें छुपा कर रखी थीं। परीक्षा केंद्र में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं लेकिन नकल नहीं रुकी। उड़नदस्तों ने नकल करते छात्रों को रंगे हाथ भी पकड़ा है।
....
उड़नदस्तों ने दी दबिश, चार छात्रों को नकल करते दबोचा
शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्तों ने जिलेभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में छापेमारी के दौरान चार छात्रों को परीक्षा में नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। एसडीएम अंब सुनील वर्मा की टीम ने अंब स्कूल में जमा दो कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल करने पर एक छात्र का केस बनाया है। मुबारिकपुर, अंबोटा, कलोह, अंदौरा, धुसाड़ा, दौलतपुर, गोंदपुर बनेहड़ा आदि परीक्षा केंद्रों में भी दबिश दी। प्रधानाचार्य दविंद्र चंदेल की टीम ने तीन छात्रों के केस बनाए हैं। इसमें डीएवी सीसे स्कूल ऊना के परीक्षा केंद्र में दो छात्रों तथा बाल स्कूल ऊना के परीक्षा केंद्र के एक छात्र का केस बनाया गया। टीम ने सनोली, एसडी स्कूल तथा बाल स्कूल संतोषगढ़ के परीक्षा केंद्रों में भी दबिश दी। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह का कहना है कि परीक्षाओं में नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन स्कूलों में नकल के मामले सामने आ रहे हैं, वहां तैनात परीक्षा अधीक्षकों से जवाब तलब किया जाएगा।