फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पीजीआई के लिए फ्री बस सेवा शुरू

पीजीआई के लिए फ्री बस सेवा शुरू

Mon, 29 Jan 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई के लिए फ्री बस सेवा शुरू

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दुलैहड़(ऊना)।
महाराज भूरीवालों के चौथे स्वरूप मौजूदा गद्दीनशीन वेदांताचार्य सतगुरु चेतना नंद महाराज भूरीवाले ने मरीजों के लिए रोज पीजीआई चंडीगढ़ जाने के लिए फ्री बस सेवा का शुरू की। यह बस सेवा रविवार को छोड़कर सभी दिन जाएगी। रोजाना बस सुबह चार बजे झुगियां से चलेगी और शाम को सभी मरीजों को लेकर वापस लौटेगी। हरोली हलके के बीत एरिया के लोगों के लिए यह बस सेवा वरदान साबित होगी।


रोजाना दर्जनों बीमार लोग अपने चेकअप के लिए गांवों बाथड़ी, बाथू, सिंगा, बीटन, दुलैहड़, गोंदपुर बुल्ला, गोंदपुर बुल्ला, छैत्रां, पोलियां से पीजीआई चंडीगढ़ जाते हैं। बस सेवा पूरे सप्ताह चलेगी झुंगियां अड्डे से सुबह चार बजे चलेगी, बलाचौर रोपड़ होते हुए पीजीआई पहुंचेगी। बस लेने वालों को ऑनलाइन बुकिंग से सीट नंबर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस संपर्क नंबर पर 01885-236852 पर सुबह 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मरीज के लिए सीट बुक करवाई जा सकती है। लालपुरी विष्णुधाम बीटन के सेवादार रामनाथ बीटन, हरीबाबा, पवन बीटन, यशपाल, महेंद्र, जोगराज बीटन, बलविंद्र पोसवाल, गुरमेल और राकेश ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed