फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जिले में 46 हजार बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

जिले में 46 हजार बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

Sun, 28 Jan 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
जिले में 46 हजार बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- फोटो : amarujala
ऊना। जिला ऊना में सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत वर्ष-2018 के पहले चरण में आज 0-5 वर्ष के 46,085 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि ऊना शहर के 1769, अंब चिकित्सा खंड के 12567, गगरेट खंड के 10477, हरोली खंड के 15434 और बंगाणा खंड के 5838 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पोलियो की दवा पिलाने के लिए जिला में स्थापित किए गए 366 पोलियो बूथों में 41060, 15 ट्रांजिट प्वाइंट में 2759 और 12 मोबाइल टीमों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों के बच्चों, स्वां नदी के किनारे बसे प्रवासियों, झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले प्रवासियों, ईंट के भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों के 2266 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने बताया कि जिला में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य, आईसीडीएस सहित अन्य संबंध विभागों के लगभग 15 सौ कर्मचारियों एवं स्वयंसेवियों की तैनाती की गई है।

नंगल। नगर कौंसिल नंगल व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को 0 से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। इस अवसर पर सिविल डिस्पेंसरी राजनगर में भी प्लस पोलिस मुहिम के तहत डॉ. नरेश कुमार के नेतृत्व में बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। इस मौके पर एसडीएम नंगल राकेश गर्ग सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed