{"_id":"5a1ac3504f1c1b193e8b4ee0","slug":"21511703376-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा तेरी चुनरी पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा तेरी चुनरी पर मचाया धमाल
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
वशिष्ठ पब्लिक स्कूल बहडाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर और वशिष्ठ शिक्षा समिति के चेयरमैन सतपाल वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूली बच्चों और स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि सतपाल सिंह सत्ती का फूलों से स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इस असवर पर स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को सभी के समक्ष रखा जिसे सभी ने सराहनीय करार दिया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, यशोमति मैया, इत्ती सी हंसी, राधा तेरी चुनरी, ओम साईं राम, ढोल बाजे, ऐ वतन तेरे लिए आदि गीतों पर प्रस्तुति पेश कर खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यातिथि सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। इस दौरान दौरान मुख्यातिथि सतपाल सिंह सत्ती ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के वशिष्ठ शिक्षा समिति के चेयरमैन सतपाल वशिष्ठ, निदेशक अनुज वशिष्ठ और दीपक कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्हें मिला सम्मान
पुरस्कार वितरण समारोह में गोल्ड मेडल हासिल करने वालों नितिका राणा, आकांक्षा, तनवी परमार, अदवित्या, शुभम राणा, हितेष सैणी, नेहा और शुद्ध सिल्वर मेडल पाने वालों में राजनंदनी वशिष्ठ, शिखा ठाकुर, परीक्षित राणा, विदांशु, शिवांशी त्रिवेदी, अनामिका कौशिक, अर्पित शर्मा शामिल हैं। दसवीं कक्षा से शिवानी, रिशिका, प्रांशू, नैना, हर्षिता, गुरमुख, पारस, करण, गुरलीन, अभिषेक, शुभम, शगुन, प्राची, निर्जल, अपूर्वा, शिवम, करण, अर्चिता, त्रिदीवा, नितिन को पुरस्कृत किया गया। वहीं जमा दो कक्षा से सुप्रिया, भूवन, हितेष सैणी, आभा बंसल और नेहा ग्रेवाल को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अन्य गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।