फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रंग दे बसंती पर मचाया धमाल

रंग दे बसंती पर मचाया धमाल

Wed, 15 Nov 2017 05:40 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
रंग दे बसंती पर मचाया धमाल
- फोटो : file photo

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
माउंट एवरेस्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि डॉ. हरजिंद्र सिंह ने शिरकत की जबकि उनकी धर्मपत्नी मोनिका विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्र-छात्राओं ने रंग दे बसंती, उड़े जब-जब जुल्फे तेरी, देशभक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर खूब धमाल मचाया।

प्रधानाचार्य पंकज मेहरा ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को सभी के समक्ष रखा जिसे सभी ने सराहनीय करार दिया। मुख्यातिथि डॉ. हरजिंद्र सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने सभी को इंडोर के साथ आउटडोर गेम्स में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


समारोह में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत तीन छात्राओं पूनम, मंदीप और विशाली को 10-10 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। वहीं इस दौरान 26 मेधावियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में अंकुश, आशिमा, आशीष कलसी, आदित्य राठौर, आतिश राना, आरती, तमन्ना, कुनाल चौधरी, लखन राणा, अनीष शर्मा, अंकु, नेहा, राधा रानी, प्रियंका, प्रिया राणा, वनिता चौधरी, साहिल चौधरी, करन, विवेक, कमलजीत सिंह, राधव रायजादा, अभिषेक मेहरा, अमर चौधरी और रोजी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed