{"_id":"59f86d734f1c1b72548ba0c2","slug":"21509453171-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाणा को नहीं मिला मिनी सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा को नहीं मिला मिनी सचिवालय
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजिंद्र शर्मा
विज्ञापन
बंगाणा।
कुटलैहड़ की जनता को आज दिन तक मिनी सचिवालय नसीब नहीं हो पाया है। इसके चलते क्षेत्र की जनता को कामकाज करवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। सियासी दलों ने हर बार इसके नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी और क्षेत्र के लोगों को मिनी सचिवालय के नाम पर झुनझुना थमाया गया। भाजपा-कांग्रेस आज तक वोट बैंक की ही राजनीति करती आई है। इससे कुटलैहड़ की जनता भी खफा है।
कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता काफी समय से बंगाणा में मिनी सचिवालय खोलने की मांग कर रही है। पूर्व विधायक स्वर्गीय रामदास मलंागड़ ने कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता की मांग को तीन वर्ष पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष रखा था। मुख्यमंत्री ने रामदास मलांगड़ की इस मांग को अमलीजामा पहनाने के लिए एसडीएम को सभी औपचारिकताएं जल्द पूरा कर फाइल सीएम ऑफिस में पहुंचाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
सभी कागजात तैयार किए जा चुके थे लेकिन, दुर्भाग्यवश उसी दौरान दो वर्ष पूर्व रामदास मलांगड़ का अकस्मात निधन हो गया। इसके चलते बंगाणा में बनने वाले मिनी सचिवालय की मांग भी ठंडे बस्ते में पड़ गई। क्षेत्र की जनता की मांग है कि अगर बंगाणा में मिनी सचिवालय बनता है तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे सब कार्यालयों की सहूलियतें मिल जाएंगी। अब देखना ये होगा कि कुटलैहड़ की जनता की इस मांग को पूरा करने में भाजपा या फिर कांग्रेस खरी उतरती है।
विज्ञापन
खुलेगा मिनी सचिवालय: कंवर
कुटलैहड़ से तीन बार भाजपा विधायक रहे वीरेंद्र कंवर का कहना है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही बंगाणा क्षेत्र की जनता को मिनी सचिवालय की बड़ी सौगात दे दी जाएगी।
रहेगी प्राथमिकता: विवेक
कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा का कहना है कि बंगाणा में मिनी सचिवालय खोलने की सोच कांग्रेस की ही थी। अगर कुटलैहड़ की जनता उन्हें विधायक चुनकर सरकार में भेजती है तो बंगाणा में मिनी सचिवालय खोलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।