फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   203 consumers of Una did not deposit electricity bills worth Rs 24 lakh.

Una News: ऊना के 203 उपभोक्ताओं ने जमा नहीं करवाए 24 लाख के बिजली बिल

Sat, 10 Aug 2024 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 10 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
203 consumers of Una did not deposit electricity bills worth Rs 24 lakh.
बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को 14 अगस्त तक जारी किया अल्टीमेटम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना शहर के 203 उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड के 24 लाख 39,373 रुपये के बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। इसके चलते बिजली बोर्ड ने कड़ा संज्ञान लिया है और ऐसे उपभोक्ताओं को अल्टीमेटम भी जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इसमें अधिकतर ऊना शहर से बाहर रहने वाले बिजली उपभोक्ता शामिल हैं, जिन्होंने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। इसके चलते विद्युत उपमंडल ऊना नंबर एक ने सभी उपभोक्ताओं को अलर्ट किया है कि जिन्होंने पिछले एक माह से बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है, वह 14 अगस्त तक बिजली का बिल जमा करवाएं। अन्यथा बिना नोटिस दिए बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस संदर्भ में सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी ने कहा कि ऊना शहर के 203 उपभोक्ताओं से 24 लाख 39,373 रुपये के बिजली बिल अर्जित करने हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह तय समय अवधि में लंबित बिजली का बिल जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed