फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 500 करोड़ : कंवर

प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 500 करोड़ : कंवर

Sat, 23 Feb 2019 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 500 करोड़ : कंवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाले समय में प्रदेश के साढ़े सात लाख किसानों को लगभग 500 करोड़ का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 50 कनाल से कम भूमि वाले किसानों को केंद्र सरकार एक वर्ष में बीज, खाद इत्यादि को 6 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने जा रही है। जल्द ही पहली किस्त के तौर पर 2 हजार रुपये पात्र किसानों के खाते में आ जाएंगे।


कंवर शनिवार को डीआरडीए सभागार ऊना में महिला मंडल प्रोत्साहन योजना के तहत 15 महिला मंडलों को लगभग दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरण करने के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पीओ डीआरडीए राजेन्द्र गौतम, जिला पंचायत अधिकारी रमन शर्मा, बीडीओ राजकुमार, कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, बीडीसी अध्यक्षा रानी गिल सहित महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों तथा पंचायतों की प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed