फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अमित शाह का बैंड-बाजों से भव्य स्वागत

अमित शाह का बैंड-बाजों से भव्य स्वागत

Mon, 28 Jan 2019 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह का बैंड-बाजों से भव्य स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। भाजपा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में खूब जोश दिखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सुनने को पन्ना प्रमुखों का इंदिरा मैदान में सुबह आठ बजे ही जुटना शुरू हो गया था। गले में पार्टी का पटका, सिर पर टोपी पहनने कार्यकर्ता धीरे-धीरे अपना स्थान ग्रहण कर रहे थे।

दोपहर 11 बजे तक पूरा सम्मेलन स्थल खचाखच भर गया। पूरा क्षेत्र भगवा रंग में रंग गया। जगह-जगह अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी सहित प्रदेश के भाजपा दिग्गजों के बड़े-बड़े होर्डिंग सजाए गए। शहर के चप्पे-चप्पे पर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती रही। जैसे ही दोपहर करीब एक बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंच पर पहुंचे पूरा पंडाल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। शाह ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इससे पहले सभा स्थल पर बैंड-बाजों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


शाह के आने पर कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखा। सम्मेलन के दौरान करीब 32 हजार कुर्सियों पर पन्ना प्रमुखों के लिए बैठने का प्रबंध किया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, लोकसभा चुनाव प्रभारी तीरथ राम रावत, सांसद अनुराग ठाकुर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, गगरेट विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी विधायक बलवीर चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा और अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोस चुनावों में जुट जाएं कार्यकर्ता : राम लाल
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ जीता चुनाव जीता के सिद्धांत को ध्यान में रखकर लोकसभा चुनाव के लिए काम में जुट जाएं। सभी पन्ना प्रमुख मतदाता के साथ संपर्क करें और भाजपा सरकारों की उपलब्धियां बताएं। उन्होंनेे पन्ना प्रमुखों को दो माह मेें होने वाले पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बताई। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा मेरा परिवार भाजपा परिवार का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इससे सभी कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा लहराएंगे। इसके अलावा कमल ज्योति दीपक जलाए, बाइक रैली जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी।


जाम हुआ ऊना
इंदिरा मैदान में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन जैसे ही लोगों की भीड़ सम्मेलन से बाहर निकली। कॉलेज रोड से लेकर मुख्य बस अड्डे तक जाम की स्थिति पैदा हो गई। करीब दो घंटे तक ऊना जाम रहा। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से ट्रैफिक व्यवस्था धीरे-धीरे सुचारू रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed