फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   होनहार विद्यार्थियों को मिला मेहनत का फल

होनहार विद्यार्थियों को मिला मेहनत का फल

Fri, 25 Jan 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
होनहार विद्यार्थियों को मिला मेहनत का फल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुधान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।

समारोह में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना के अंतर्गत पुराने विद्यार्थियों का स्मृतिचिह्न देकर स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा के वंचित न रहे इसके लिए सरकार ने कई छात्रवृत्ति योजनाएं, अटल वर्दी योजना, गरीब और जररूतमंद बच्चों को किताबें अज्ञैर स्कूल बैग दिए गए हैं। इसके अलावा मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए लैपटॉप की व्यवस्था भी की है।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि स्कूल में अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए लगभग 50 लाख रुपये की लागत से 6 अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 100 डेक्स के लिए स्कूल जल्द प्राक्कलन तैयार कर भेजे। जितनी धनराशि की जरूरत होगी उसे मुहैया करवाया जाएगा। स्कूल में ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से लड़कों के लिए शौचालय निर्माण तथा बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण भी किया करवाया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय पंचायत की मांग पर पशु औषधालय भवन निर्माण को 10 लाख की राशि को भी स्वीकृति दी। इस मौके पर डाइट के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान, बीडीओ सोनू गोयल, हिमफेड के निदेशक चरण जीत शर्मा, पूर्व जिला पार्षद़ कृष्ण पाल शर्मा, प्रधान लठियाणी सत्या देवी, प्रधान बुधान प्रीति अजमल, उर्मिल, निर्मला, सुशील राणा सहित पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी एवं अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान
वीरेंद्र कंवर ने खेल, शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसमें सचिन कुमार, निशांत कालिया, मुनीश कुमार, निखिल ठाकुर, अभिषेक, संजय कुमार, आयुष कुमार, रिशु, विशाल, अभिषेक कपिल, रितेश ठाकुर, साहिल राणा, अनुराग, मनोज, नेहा, कुमार, अमन जोत, खुशी, तानिया, मुस्कान, पुष्पा, किरन, प्रियंका, आरती, सिया देवी, संजय, दीपक कुमार, निखिल, आदित्य ठाकुर, विवेश कपिल, लखविंद्र, विपन कुमार, विशाल, राहुल, पंकज, पूनम कुमारी, अकांक्षा, अंजली, शानू, दीक्षा ठाकुर, आकांक्षा, आदित्या शर्मा, निखिल, नेहा, पुप्पा देपी, रिशु, ऊमा देवी, सृष्टि, अनु देवी, प्रिया शर्मा, नितिका ठाकुर, नवनीत कौर, सचिन कुमार, अंशिका शर्मा, रजनीश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैहरा-पलाहटा में खुलेगा अटल आदर्श आवासीय विद्यालय
कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गैहरा-पलाहटा में अटल आदर्श आवासीय विद्यालय स्थापित किया जाएगा। विद्यालय के लिए लगभग एक सौ कनाल भूमि को स्वीकृत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 50 प्रतिभाशाली बच्चों को चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed