फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आठवीं दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी शुरु

आठवीं दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी शुरु

Thu, 20 Dec 2018 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
आठवीं दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी शुरु
दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

वन एवं परिवहन मंत्री गोविद ठाकुर ने किया शुभारंभ
माउंट एवरेस्ट स्कूल कुठारकलां में सजी विज्ञान प्रदर्शनी
131 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए मॉडल और प्रोजेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत माउंट एवरेस्ट सीसे स्कूल कुठारकलां में वीरवार को आठवीं दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली द्वारा चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इंस्पायर अवार्ड मानक विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जिसके माध्यम से वे प्रगतिशील विचारों को वैज्ञानिक प्रोजेक्ट अथवा मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत यदि किसी प्रोजेक्ट या मॉडल का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होता है तो उस मॉडल को स्टार्ट अप योजना के साथ जोड़कर मार्केट में भेजा जाएगा। इससे संबंधित बच्चे को आय का साधन भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के 131 विद्यार्थियों ने मॉडल और विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। इन विद्यार्थियों का चयन जिला के 68 स्कूलों में हुआ है। इनमें 45 सरकारी और 23 गैर सरकारी विद्यालय शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इंस्पायर योजना को शुरू किया गया है। इसके माध्यम से बच्चों को अभिनव विचारों को प्रदर्शित करने का एक अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप योजना से ऐसे अभिनव विचारों को आगे भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक, बीआर धीमान ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन से नवीनतम विचारों के नामांकन मांगे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन नवीनतम विचारों का विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली चयनित विद्यार्थियों को दस हजार रुपये देता है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष जिला के दो छात्रों के मॉडल राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए हैं। इनमें केपीएस, बल्ह के विनायक राणा का साउंड एलर्ट डस्टबिन और स्कॉलर यूनिफाइड, ऊना के गोविंद कौशल का यूजर फ्रेंडली अंडरग्राउंड डस्टबिन शामिल हैं। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने प्रगतिशील एवं नवीनतम विचारों के लिए चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर बग्गा, उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति, एसपी दिवाकर शर्मा, वन मंडल अधिकारी यशूदीप सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed