फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नहीं भूली वाजपेयी की जादू की झप्पी

नहीं भूली वाजपेयी की जादू की झप्पी

Fri, 17 Aug 2018 10:31 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
नहीं भूली वाजपेयी की जादू की झप्पी
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी 1982 में कुटलैहड़ आए थे। उस समय प्रदेश में विस चुनावों की बयार बह रही थी। कुटलैहड़ से भारतीय जनता पार्टी का सूर्योदय करने वाले स्वर्गीय वेद रत्न आर्य भाजपा की ओर से मैदान में थे। उनके पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी बंगाणा पहुंचे।

मंच में विराजमान होने से पहले वाजपेयी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झप्पी डाल कर मिले थे। वाजपेयी की मौत से शोकाकुल उन कार्यकर्ताओं को आज भी उनका स्नेहपूर्ण मिलन याद है। मंच पर मात्र चार ही लोग बैठे थे। इनमें भाजपा कुटलैहड़ मंडल के संस्थापक अध्यक्ष गौरी चंद शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा पिपलू, सुरेंद्र कुमार भलेती, तत्कालीन भाजपा युवा मोर्चा बंगाणा के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा। उन्होंने बताया कि उन्हें वो दिन याद है, जब अटल जी बंगाणा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने दोपहर को लगभग 1 बजे पहुंचे थे। मंच पर कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्नेह पूर्ण मिलना उनके असाधारण व्यक्तित्व को दर्शा रहा था। सभा को संबोधित करने के बाद जब उन्हें चायपान और खाने के लिए आग्रह किया गया तो उन्होंने मात्र पानी पिया और नादौनता विधानसभा क्षेत्र की ओर चल दिए।
विज्ञापन


प्रांत उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सहकार भारती विजय मलांगड़ ने बताया कि सन् 1982 में वाजपेयी के बंगाणा पहुंचने पर उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। स्वागत को देख वे बहुत ही प्रफुल्ल हुए और आशीर्वाद भी दिया। शुक्रवार को कुटलैहड़ भाजपा ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की यादों को ताजा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सदस्य विजय शर्मा, मदन गोपाल वोहरा, जोगिन्द्र देव आर्य, राजेन्द्र रॉयल समेत अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed