फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   तेज बारिश और आंधी से टूटे बिजली के तार-पोल

तेज बारिश और आंधी से टूटे बिजली के तार-पोल

Wed, 11 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
तेज बारिश और आंधी से टूटे बिजली के तार-पोल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)।
नगर में मंगलवार देर रात हुई भारी बारिश और तूफान से खेतों में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ, वहीं विद्युत बोर्ड को लाखों का नुकसान हुआ है। तेज बारिश और आंधी के कारण विद्युत बोर्ड के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली के तार टूटने से संतोषगढ़ नगर में करीब सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। नगर में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों के साथ दुकानदारों को काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण घने बादल छाए रहने और बिजली बंद होने से लोगों को अंधेरे में मोमबत्ती व टॉर्च जलाकर काम करना पड़ा। वहीं क्षेत्र के सरकारी और निजी कार्यालयों में बिजली बंद होने से काम प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ नगर में तेज बारिश और आंधी चलने से संतोषगढ़-नंगल मुख्य मार्ग पर विद्युत बोर्ड का खंभा और बिजली के तार टूट गए। तार टूटने से संतोषगढ़ नगर में सुुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। वहीं विद्युत कर्मियों ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर टूटे पोल की जगह नया पोल लगाकर तारों को ठीक कर दोपहर बाद नगर की विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


एसडीओ यशविंद्र सिंह का कहना है कि तेज बारिश और आंधी से संतोषगढ़-नंगल मुख्य मार्ग पर विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने के कारण बिजली पोल टूट गया। इसके चलते विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद रही। एसडीओ ने कहा कि विद्युत लाइनों की मरम्मत के बाद दोपहर के समय विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed