फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भाऊराव देवरस अवार्ड से नवाजे सुरेश ऐरी

भाऊराव देवरस अवार्ड से नवाजे सुरेश ऐरी

Mon, 26 Mar 2018 04:51 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
भाऊराव देवरस अवार्ड से नवाजे सुरेश ऐरी
भाऊराव देवरस अवार्ड से नवाजे सुरेश ऐरी
विज्ञापन

सम्मान पाने वाले हिमाचल के पहले व्यक्ति, आचार्य देवव्रत ने नवाजा
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)।
देहलां निवासी अधिवक्ता सुरेश ऐरी को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समरोह में भाऊराव देवरस मेमोरियल सम्मान से सम्मानित किया गया। अधिवक्ता सुरेश ऐरी संस्था इस सम्मान को पाने वाले प्रदेश के पहले ऐसे व्यक्ति हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें एक लाख की नकद राशि और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुरेश ऐरी वर्तमान में मानवाधिकार सुरक्षा कक्ष वेलफेयर एसोसिएशन ऊना के अध्यक्ष हैं। 30 जून 1961 को जन्में सुरेश ऐरी एयरफोर्स रहे, उसके बाद ऊना में वकालत शुरू की। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े होने के चलते न केवल निर्धनों को निशुल्क कानूनी सहायता दे रहे हैं, अपने गांव देहलां में मई 2010 में 10 विशेष बच्चों के साथ आश्रय नामक स्कूल की स्थापना की। यहां वर्तमान में 72 विशेष बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। पुरस्कार में मिले एक लाख की राशि को ऐरी ने देहलां स्थित विशेष बच्चों के स्कूल आश्रय को दे दिया। यह धनराशि आश्रय के मुख्य प्रबंधक नरेंद्र निर्मोही को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed