{"_id":"5a5b47e54f1c1b8e268b456f","slug":"201515931621-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहारी में उड़ रही स्वच्छता अभियान की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहारी में उड़ रही स्वच्छता अभियान की धज्जियां
Updated Sun, 14 Jan 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहारी में स्वच्छता अभियान को ठेंगा
बिना पंजीकरण रह रहे पांच सौ से अधिक मजदूर, खुला शौच मुक्त अभियान का उल्लंघन
पंचायत और पुलिस चौकी में नहीं एक भी पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहारी में स्वच्छता अभियान सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रवासी मजदूर भारी संख्या में बिना पंजीकरण के क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं। ये सब खुला शौच मुक्त अभियान की अवहेलना कर रहे हैं। आलम यह है कि क्षेत्र में लगभग पांच सौ से अधिक प्रवासी यहां बिना पंजीकरण रह रहे हैं। इनका न तो पंचायत में और न ही नजदीक की पुलिस चौकी जोल में पंजीकरण है। कई मकान मालिकों ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए किराए पर कमरे दिए हैं लेकिन शौचालय की सुविधा नहीं दी है। सोहारी बाजार से लगते वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और प्राइमरी स्कूल हैं जिसके साथ खेलने का मैदान है। इसके चारों और इतनी गंदगी है कि बच्चों का स्कूल आना-जाना और खेलना मुश्किल हो गया है। शौचालय सुविधा न होने से क्षेत्र में गंदगी का आलम है। लोग बीमारियों की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। आने जाने वाले लोगों को मुंह पर रुमाल से ढककर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को भी अवगत किया है पर शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर सरकार और विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण आंदोलन करने में कोई परहेज नहीं करेंगे। ग्राम पंचायत सोहारी के उपप्रधान सोमनाथ शर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने अपने कमरे किराए पर दिए हुए हैं, उनको शौचालय बनाने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद भी यदि मकान मालिक शौचालयों का निर्माण नहीं करवाते तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।