{"_id":"5a0c2b644f1c1bd1538bd2e4","slug":"201510746980-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के आगोश में डूबा ऊना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के आगोश में डूबा ऊना शहर
Updated Wed, 15 Nov 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
मौसम का मिजाज बदलते ही सीमांत क्षेत्र ऊना धुंध की आगोश में डूब गया है। बुधवार को दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे और पूरे शहर समेत इलाके को धुंध और धुएं की एक गहरी पट्टी ने घेर लिया। हालांकि सुबह से मौसम का मिजाज ऊना में बदला-बदला है। तापमान में भी अचानक गिरावट दर्ज की गई। धुंध से वाहन चालकों को भी दिक्कत पेश आ रही है। रात घिरने से पहले सड़कों पर वाहनों की बत्तियां जलानी पड़ रही हैं। ठंड की दस्तक के साथ लोगों ने गर्म वस्त्र निकाल लिए हैं।
बुधवार को दिन भर बादल छाए रहने से घनी धुंध जैसा मौसम बना रहा। बदलते मौसम से लोग वायरल फीवर, खांसी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। स्थानीय निवासी विनोद कुमार, कमल, प्रदीप कुमार, चेतन, अतुल, राकेश, राजेश, दीपक, सुनीता, किरण, अनुराधा, मीनाक्षी, मधु, रीना, इंदु का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव से ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं वाहन चालक हरबंस, कुलविंद्र, अशोक, सुखदेव का कहना है कि धुंध से उन्हें वाहन चलाने में दिक्कत पेश आ रही हैं। बुधवार को जिला में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी है। इन दिनों सुबह शाम की ठंड जुकाम जैसे कई रोगों को जन्म देती हैं। इससे संक्रमण बढ़ सकता है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि का कहना है कि शुरुआती ठंड के मौसम को हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि बच्चों को गर्म कपड़े पहना कर रखें और खानपान में भी एहतियात बरतें।
विज्ञापन