{"_id":"5a0c2b604f1c1b69678bbaa7","slug":"201510746976-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम ने गलती से खा लिया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम ने गलती से खा लिया जहरीला पदार्थ
Updated Wed, 15 Nov 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)।
क्षेत्र के तहत ज्वार गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर मासूम को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी हालत में सुधार आया है। जानकारी के अनुसार ज्वार गांव का डेढ़ वर्षीय मासूम बुधवार सुबह घर में खेल रहा था। इसी दौरान कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत बालक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बालक की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।