{"_id":"59e60ef64f1c1b78548b7cb8","slug":"201508249334-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतीश बने संतोषगढ़ भाजयुमो अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतीश बने संतोषगढ़ भाजयुमो अध्यक्ष
Updated Tue, 17 Oct 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़(ऊना)। नगर के वार्ड नं. 3 में संतोषगढ़ भाजयुमो इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने की। कार्यक्रम में ऊना मंडल युवा मोर्चा की ओर से घोषित संतोषगढ़ नगर भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में वार्ड नं. 8 के निवासी सतीश अग्निहोत्री को भाजपा युवा मोर्चा संतोषगढ़ का अध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा विवेक कौशल और संजीव सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंदन कौशल और सुखविन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा अधिवक्ता संदीप को महासचिव और कुलविंद्र को कानूनी सलाहकार घोषित किया गया। निखिल कौशल को कोषाध्यक्ष और अंकुश कोहली को मीडिया प्रभारी घोषित किया गया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त कैलाशपती सैनी, तिलक राज, प्रिंस सेखड़ी, मोहित कुमार, राजन पांडे को सहसचिव नियुक्त किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें मेहनत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज, भाजपा नेता अंबिका दत्त, नगर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भजन सिंह मान, महासचिव शिव कुमार, शादी लाल शर्मा, शिव कुमार शर्मा, हरि किशन पटियाल, केडी शर्मा, सोम नाथ सैनी, नगर के पूर्व अध्यक्ष संतोख सिंह,
यशपाल सिंह, सुभाष सैनी, दीपक वासुदेवा, पवन वर्मा, सतपाल शर्मा, सोहन सैनी, प्रेम चंद महेश, राजेश प्रभाकर, मूलराज, रविन्द्र राणा, गोगू राणा, सुदर्शन चब्बा, सुभाष तेजपाल, गगन सांगरा, कुशिंद्र चब्बा, मलकीयत सैनी, अमृत लाल, जगतार सिंह, बलदेव, सुभाष सहित अन्य उपस्थित रहे।