फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   उद्योग मंत्री ने किया बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र का लोकार्पण

उद्योग मंत्री ने किया बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र का लोकार्पण

Mon, 04 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने किया बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र का लोकार्पण
ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को विस क्षेत्र हरोली के तहत पंचायत खड्ड में 5 करोड़ रुपये से निर्मित बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्मित होने से जहां पंचायत को अपनी विभिन्न गतिविधियों को चलाने में एक ही छत के नीचे सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं खड्ड फुटबाल अकादमी और स्टेडियम में होने वाले मैचों में भाग ले रहे खिलाड़ियों को भी यहां ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि खड्ड में कॉलेज भवन के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। भवन निर्माण होने पर क्षेत्र के विद्यार्थियों विशेषकर लड़कियों को उच्च शिक्षा उनके घर द्वार पर उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि खड्ड कॉलेज का भवन जब तक निर्मित नहीं हो जाता तब तक कॉलेज प्रशासन और खड्ड पंचायत आपसी तालमेल बैठाकर नव निर्मित बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र का कुछ भाग कॉलेज कक्षाएं चलाने के लिए प्रयास करें। उद्योग मंत्री ने खड्ड पंचायत की हरिजन बस्ती में 5 लाख से सराय भवन बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने सलोह में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत हरिजन बस्ती के लिए 5 लाख से निर्मित संपर्क सड़क का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन अवतार सिंह, जिला परिषद सदस्य अंजू वाला, अध्यक्ष जिला लीगल सेल वीरेंद्र मनकोटिया, खादी बोर्ड के निदेशक सतीश बिट्टू, हस्तकरघा निदेशक राकेश दत्ता, जीएम डीआईसी अंशुल धीमान, तहसीलदार विजय, प्रधान ग्राम पंचायत खड्ड पूनम दत्ता के अलावा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed