फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को दिया नोटिस

अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को दिया नोटिस

Fri, 14 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को दिया नोटिस
मैहतपुर(ऊना)। सड़क सुरक्षा क्लब की अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत शुक्रवार को मैहतपुर मुख्य बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को प्रशासनिक अफसरों ने नोटिस दिया। इस दौरान व्यापार मंडल की गुजारिश पर कुछ ढील देते हुए छज्जे हटाने के लिए पीली लाइन से तय पांच मीटर के स्थान पर अब चार मीटर तक स्थान कवर किया जाएगा। अब कोई भी दुकानदार मुख्य सड़क पर लगाई गई पीली लाईन से चार मीटर तक न तो अपना किसी भी प्रकार का सामान रख पाएगा न ही दुकान के ऊपर पक्के तौर पर छज्जों का निर्माण कर सकेगा। शुक्रवार को एनएच के एसडीओ रविंद्र शर्मा, कानूनगो सुभाष चंद, हलका पटवारी राकेश कुमार, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता मदन शर्मा, यातायात प्रभारी निर्मल सिंह की टीम ने मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओं मुहिम के तहत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के निवेदन पर यह निर्णय लिया। टीम सदस्यों का कहना है कि सोमवार तक का समय दुकानदारों को दिया गया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। एनएच के एसडीओ रविंद्र शर्मा की मानें तो चार मीटर के तय स्थान पर कारोबारी अपना किसी भी तरह का कोई सामान रखने के हकदार नहीं होंगे। कहा कि मुख्य सड़क के साथ लगते इस चार मीटर के स्थान को पक्का किया जाएगा और मुख्य सड़क के लेवल का बनाया जाएगा। इससे खरीदारी को आने वाले ग्राहकों एवं अन्य लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। यातायात प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि पार्किंग के लिए उचित स्थान तय हो जाने पर किसी को भी पीली लाईन पर वाहन पार्क करने की इजाजत नहीं होगी। उधर, नगर नगर परिषद अध्यक्षा मंजू चंदेल ने कहा कि यह कदम आम जनता की सुविधा के लिए ही उठाए जा रहे हैं। इसमें स्थानीय व्यापार मंडल पूरा सहयोग कर रहा है। इस मौके पर राहुल ऐरी, दीपक द्विवेदी, सुभाष ऐरी, बलराम चंदेल, संजय भारद्वाज समेत अनेक कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को दिया नोटिस
अब पांच की जगह चार मीटर तक हटाने होंगे छज्जे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed