फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   20-year-old girl missing, search continues

Una News: 20 वर्षीय युवती लापता, तलाश जारी

Sat, 02 May 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 02 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
20-year-old girl missing, search continues
पंडोगा (ऊना)। हरोली पुलिस थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई और देर तक वापस नहीं लौटी, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है। काफी तलाश के बावजूद जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरोली पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर युवती की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और युवती को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed