फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   20 to 25 grams of lime was being sold in the vegetable market, now get the weight passed.

Una News: सब्जी मंडी में लग रहा था 20 से 25 ग्राम का चूना, अब पास करवाए बाट

Wed, 04 Dec 2024 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
20 to 25 grams of lime was being sold in the vegetable market, now get the weight passed.
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन


मैहतपुर सब्जी मंडी में 60 विक्रेताओं ने पास करवाए बाट
मापतौल विभाग ने वसूला 16 हजार का राजस्व
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय रेलवे रोड पर सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को लगने वाली मंडी में सब्जी और फलों के वजन में ग्राहकों को 20 से 25 ग्राम का चूना लग रहा था। स्थानीय किसान सब्जी मंडी में फल तथा सब्जी विक्रेताओं के पास सत्यापित बाट न होने के चलते ग्राहकों को यह घाटा उठाना पड़ रहा था। माप तौल विभाग ने किसानों और रेहड़ी वालों की ओर से उपयोग में लाए जा रहे बाटों की जांच की तो पाया कि लगभग सभी फल तथा सब्जी विक्रेताओं के बाट के वजन में 20 से 25 ग्राम की कमी पाई गई। अमर उजाला ने जब इस मसले को प्रमुखता से उठाया तो माप पौल विभाग ने छाप मार कर फल और सब्जी विक्रेताओं को जागरूक किया और बाटों को सत्यापित करवाने के निर्देश दिए। सोमवार को विभाग की ओर से विशेष शिविर लगाकर इन किसानों के बाटों को पास किया और वजन करने लायक बनाया। इन्हें प्रमाण पत्र जारी किए गए। किसान सब्जी मंडी में फल और सब्जियां बेचने वाले कुल 80 किसानों और रेहडी वालों में से करीब 60 ने अपने बाटों को सत्यापित करवा लिया है। इसकी एवज में विभाग ने फीस के तौर पर 16 हजार 310 रुपये की वसूली की है।



माप तौल विभाग के निरीक्षक राहुल सेठी ने बताया कि शेष फल तथा सब्जी विक्रेताओं को जल्द ही अपने बाटों को सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं। फिर भी अगर कोई अपने बाटों को सत्यापित नहीं करवाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed