फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   20 thousand devotees stood in queues for hours in the scorching sun and paid their obeisance

Una News: कड़कती धूप में घंटों लाइनों में खड़े होकर 20 हजार भक्तों ने नवाया शीश

Mon, 26 May 2025 02:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
20 thousand devotees stood in queues for hours in the scorching sun and paid their obeisance
धूप में ही खड़े होकर लाइनों में अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुए श्रद्धालु। संवाद
चिंतपूर्णी मंदिर में 20 सालों से समस्या से जूझ रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

करोड़ों का चढ़ावा होने के बाद भी समस्याएं बरकरार
चिंतपूर्णी व्यापार मंडल ने मंदिर प्रबंधन की अव्यवस्था पर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। वहीं, धूप में लाइनों में खड़े श्रद्धालुओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा और मंदिर प्रशासन मौन रहा। श्रद्धालु कड़कती धूप में घंटों लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। इनकी सुध किसी ने नहीं ली। 20 साल पहले जिन समस्याओं से श्रद्धालु जूझते थे, आज भी करोड़ों का चढ़ावा होने के बाद भक्तों के लिए समस्याएं यूं ही बनी हुई हैं। सिर्फ पैसा खर्च करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधा, बाकी सब धक्के खाने को मजबूर हैं। पिछले दिन बारिश का मौसम था, जबकि रविवार को सुबह से ही धूप खिली। मंदिर प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा माता के भक्तों को धूप में खड़े होकर भुगतना पड़ रहा है। चिंतपूर्णी व्यापार मंडल के प्रधान वासुदेव पाधा, उपप्रधान संजय कालिया, संजीव, राजेश, राजेंद्र कालिया ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि रविवार को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कड़कती धूप में भी छायामान न लगाना मंदिर प्रशासन की संवेदनहीनता है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग कड़ाके की धूप में काफी परेशान दिखे। कई स्थानीय लोग बार-बार मंदिर कार्यालय में फोन करते रहे। दोपहर बाद एक बजे कुछ छायामान मंदिर प्रशासन की ओर से लगा कर कुछ राहत दी गई। दिनभर श्रद्धालुओं की डबल लाइनें होटल संतोष से भी आगे निकल गईं थीं। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। पिछले दिन मौसम काफी खराब था। रविवार को दोपहर के समय धूप तेज थी और छायामान भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed